प्रधान डाकघर नारनौल में जून माह की पेंशन 23 जुलाई से 10 अगस्त तक वार्ड अनुसार सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक वितरित की जाएगी। पोस्ट मास्टर कृष्णा देवी ने बताया कि 23 जुलाई को वार्ड नंबर 4 की पेंशन वितरित की जाएगी। इसी प्रकार वार्ड नंबर 5 की 24 को, वार्ड 6 की 26 को, वार्ड 8 की 27 को, वार्ड 9 की 28 को, वार्ड 10 की 29 को, वार्ड 11 की 30 को व वार्ड नंबर 13 की 31 जुलाई को पेंशन वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 14 की 2 अगस्त को, वार्ड 15 की 3 को, वार्ड 17 की 4 को, वार्ड नंबर 1 व 22 की 5 को, वार्ड नंबर 2 व 23 की 6 को व वार्ड नंबर 24 की 7 अगस्त को पेंशन वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 1 से 11 तक बचे हुए पेंशनरों को 9 अगस्त को व वार्ड नंबर 12 से 24 तक के बचे हुए पेंशनरों की पेंशन 10 अगस्त को वितरित की जाएगी। सभी पेंशनर वार्ड अनुसार ही अपनी पेंशन लेने के लिए आएं।