फोटो नंबर-26गौशाला बिहाली में सवामनी करने वाले को सम्मानित करते पदाधिकारी। स्रोत-स्वयं
मंडी अटेली। श्री कृष्ण बाल गोपाल गोशाला बिहाली में रविवार को कांटी निवासी थीलेश के जन्मदिन पर दादा मास्टर हनुमान ने गोशाला में 21 हजार रुपये दान दिए व गो माता के लिए सवामनी लगाई। इस मौके पर गोशाला प्रधान महावीर सिंह ने कमेटी सदस्यों के साथ सवामनी आयोजकों का आभार जताया। इस मौके पर जयप्रकाश, नरेंद्र, बद्री प्रसाद, भीम सिंह, सतवीर सिंह, अनिल कुमार, हितेश, बलबीर सिंह, बल्लू, मदन व ऋषि राज आदि मौजूद रहे।