फोटो 01 गो माता के लिए हरे चारे की व्यवस्था करते गोभक्त। स्रोत: आयोजक
- फोटो : 1
नारनौल। नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप व श्री अनाथ गोशाला की मुहिम गो माता सवामनी के अंतर्गत समाजसेवी नरेश पटीकरा की माता की छठी पुण्य तिथि के अवसर पर हरे चारे की सवामनी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य यजमान के द्वारा गो माता की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर नरेश पटीकरा ने शहर वासियों से अपील की हम सभी को बच्चों के जन्मदिन, पुण्य तिथि, सालगिरह या अन्य किसी भी प्रोग्राम में गो माता के लिय सवामनी का आयोजन करना चाहिए संवाद