फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री स्टाइाल कुश्ती प्रितियोगिता में 69 किलोग्राम में सविता रही प्रथम स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिलास्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता सरदार स्पोर्ट्स एकेडमी बाघोत में आयोजित की गई। जिसमें 100 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि अटेली विधायक सीताराम यादव थे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. लोकेश छोकर ओलंपिक स्पोर्ट्स टीम, डा. संदीप चौधरी ओलंपिक टीम के डॉ. रहे। विजेता खिलाड़ियों को विधायक सीताराम यादव द्वारा डॉ. लोकेश छोकर, डॉ. संदीप चौधरी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। जिला स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में पहले स्थान पर 45 किलोग्राम में शिवम, 48 किलोग्राम में आशीष, 51 किलोग्राम में विनय, 55 किलोग्राम में सौरभ, 60 किलोग्राम में विकास, 65 किलोग्राम में रोहित, 71 किलोग्राम में हरेंद्र, 110 किलोग्राम में शिवम, 92 किलोग्राम में सचिन, 80 किलोग्राम में परविंदर विजेता रहे। ग्रीको रोमन के प्रथम स्थान आने वाले पहलवान 45 किलोग्राम में मंजीत, 51 किलोग्राम में दीपांशु, 60 किलोग्राम में अखिल, 71 किलोग्राम में नरेंद्र, 48 किलोग्राम में हिम्मत, 55 किलोग्राम में मंदीप, 65 किलोग्राम में साहिल, 80 किलोग्राम में भूपेंद्र ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पहले स्थान पर आने वाली 40 किलोग्राम में काजल, 43 किलोग्राम में पिंकी, 40 किलोग्राम में प्रीति, 49 किलोग्राम में भावना, 53 किलोग्राम में रेणुका, 61 किलोग्राम में खुशी, 69 किलोग्राम में सविता रही। कार्यक्रम में रामकिशन चौहान, पूर्व सरपंच गाड़ा राम, धर्मपाल चौहान, एकेडमी संचालक नरेंद्र पहलवान, रणवीर पहलवान, संतोष पहलवान, मोनू पहलवान, विजय वीर पहलवान, हीरा पहलवान, विकास, राजेश, हुकम सिंह, शिवदत्त पहलवान, सुधीर, राजेंद्र पहलवान, महिपाल पहलवान, पूर्ण पहलवान, राम अवतार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें