फोटो नंबर- 02मोहल्ला जमालपुर में ठंडे पानी की छबील लगाते बच्चे। स्रोत : स्थानीय
नारनौल। मोहल्ला न्यू कॉलोनी जमालपुर में पद्मिनी एकादशी के अवसर पर बुधवार को छोटे-छोटे बच्चों द्वारा ठंडे शरबत की छबील लगाई गई। डॉ राहुल शर्मा ने बताया कि बच्चों ने पॉकेट मनी से पैसे बचाकर राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया। बच्चों के नेक कार्य की समस्त मोहल्ला वासियों ने भी बहुत सराहना की व बच्चों ने समाज को भी इस गर्मी में सबकी मदद करने का संदेश दिया। इस अवसर पर मनीष, तन्मय, आदित्य, राघव, यश, वंश और गिवेश उपस्थित रहे। संवाद