जरूरतमंद के लिए रक्तदान करता क्लब का सदस्य।
नारनौल। टाइगर क्लब के सदस्य मोहल्ला दयानगर निवासी प्रवीन यादव ने एमरजेंसी में ए पॉजिटिव रक्त देकर जरूरतमंद की जान बचाई है। इस अवसर पर टाइगर क्लब परिवार के मुख्य संरक्षक राकेश यादव ने बताया कि उनके पास ब्लड बैंक से मैसेज आया कि इमरजेंसी में किसी मरीज को तत्काल ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता है। ए पॉजिटिव के लिए डोनर की व्यवस्था नही हो पा रही है। टाइगर क्लब मुख्य संरक्षक राकेश यादव ने टाइगर क्लब सदस्य मोहल्ला दयानगर निवासी प्रवीन यादव को फोन किया। प्रवीन यादव बिना देरी किए तत्काल ब्लड बैंक सिविल अस्पताल नारनौल पहुंचा और ए पॉजिटिव रक्त देकर जरूरतमंद की जान बचाने का कार्य किया। इस अवसर पर टाइगर क्लब प्रधान राकेश यादव, प्रवीन यादव, अरुण सोनी व रवि खन्ना मौजूद थे।