नारनौल। निजामपुर रोड स्थित श्री अनाथ गोशाला में व रामकरण दास मार्ग स्थित उपचार गोशाला में अलग-अलग दो सवामनी लगाई गई। इस दौरान करीब 11 क्विंटल हरी सब्जी की सवामनी कैप्टन महावीर सिंह व उनकी पत्नी विनोद वर्मा ने अपने पोते सात्विक के जन्मदिन पर लगाई। वहीं दूसरी सवामनी विनोद यादव ने अपनी पोती वान्या के जन्मदिन पर श्री उपचार गोशाला नारनौल में गो माता के लिए दलिया की लगाई। सर्वप्रथम सभी दोनों यजमानों को गो माता का पूजन करवाया गया। संवाद