फोटो नंबर- 12गोशाला में गो माता को हरा चारा खिलाते विधायक ओम प्रकाश यादव। स्रोत-प्रवक्ता
नारनौल। विधायक ओम प्रकाश यादव ने इकलौते पुत्र उमेश यादव उर्फ टीनू की पहली पुण्यतिथि पर उपचार एवं अनाथ गोशाला पहुंचकर सवामनी लगाकर गायों को चारा खिलाया और पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विधायक ने निवास स्थान पर परिवारजनों के साथ हवन-यज्ञ किया। विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि टीनू का जाना अपूरणीय क्षति है, लेकिन उसकी स्मृति को संजोने और आत्मा की शांति के लिए ऐसे सेवा कार्य करते रहना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर विधायक की पत्नी सुमन यादव, पुत्रवधू तनु यादव, पोते-पोतियां सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे।