फोटो नंबर 2श्री गोपाल गोशाला में जन्मदिवस पर गोवंश को हरा चारा खिलाते एसोसिएशन के सदस्य।स्र
नारनौल। दी महेंद्रगढ़ पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार यादव के जन्मदिवस पर श्री गोपाल गोशाला नारनौल में 21 मण हरी सब्जी की सवामनी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता की ओर से करवाई गई। राजकुमार यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। जन्मदिन इत्यादि विशेष अवसरों पर गोमाता के लिए हरी सब्जी, कड़बी इत्यादि से सवामनी लगाकर गोसेवा करने का अवसर प्राप्त होता है। इस अवसर पर विनोद चौधरी, पवन यादव, विनय मित्तल, संदीप शुक्ला, विजय जिंदल आदि उपस्थित रहे। संवाद