फोटो 7सेवानिवृत्त कार्यक्रम के दौरान मौजूद गणमान्य लोग। संवाद
मंडी अटेली। अटेली क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी सतीश यादव केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नई दिल्ली से सहायक कमांडेंट पद से सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर उनके स्टाफ सदस्यों ने घर पहुंचकर फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सतीश ने 12 फरवरी 1987 को सीआरपीएफ में ओपन भर्ती के तहत सिपाही के पद से अपनी सेवा शुरू की थी। उन्होंने विभाग में लगातार पदोन्नति हासिल की। इस मौके पर अटेली नगर पालिका चेयरमैन संजय गोयल, पूर्व चैयरमैन विकास यादव, चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद, विक्रम सरपंच के अलावा ग्रामीण व उनके स्टाफ की सदस्य मौजूद थे। संवाद