संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी अटेली। गांव उनींदा में जमीन के विवाद में गांव के वर्तमान सरपंच शिशपाल उर्फ पाला को पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। उल्लेखनीय है कि गांव उनींदा में एक जमीन विवाद के कारण में दो पक्षों में सात जनवरी को झगड़ा हो गया था। झगड़े में गांव के सरपंच शिशपाल पर भी केस दर्ज हुआ था। पुलिस में दी शिकायत में विजय सिंह ने बताया कि वह, अतरसिंंह, धर्मपाल तीनों अतर सिंह के प्लाट में बैठे हुए थे, जिसकी रजिस्ट्री अतर सिंह ने दिसबंर 2022 में करवाई थी। तब अतरसिंह ने उसको बताया कि 6 जनवरी को शिशपाल, राजपाल आए और शिशपाल बोला अतर सिंह जो तूने रजिस्ट्री करवाई थी। उस प्लाट में कल से मत जाना। यदि गया तो तेरे को जान से मार देगे और मैं अपना बचाव भी करना जानता हूं। सात जनवरी को लाठी, डंडों, लोहे की राड़ से बाहर से आए हमलावारों के साथ राजपाल, संजय, धर्मेन्द्र, सोनू सुरानी, अनिल मांदी ने राजेेन्द्र, अतर सिंह व धर्मपाल पर हमला कर दिया। इसी झगड़े में दोनों पक्षों पर मामला दर्ज हुआ था। उसी के चलते सीआईए टीम ने सरपंच शीशपाल उर्फ पाला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।