मंडी अटेली। फर्जी सर्टिफिकेट लगा चुनाव लड़ी गांव सलीमपुर की सरपंच राजेश देवी को डीसी ने बर्खास्त कर दिया। राजेश देवी ने अपना जो शिक्षा का प्रमाणपत्र पेश किया था वह संत रामदेव संस्कृत विद्यालय कनौली जिला भीलवाड़ा का लगाया हुआ है। डीसी ने माना है कि चुनाव नियमों की पालना नहीं की गई है। सरपंच के खिलाफ आरोप गंभीर प्रकृति के है। ऐसे में सरपंच बना रहना अवांछनीय है। अपनी प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डीसी डाॅ. जय कृष्ण आभीर ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 51 (3) के अंतर्गत सलीमपुर राजेश देवी को बर्खास्त कर दिया है।