फाेटो 32नांगल सोडा में सप्त चंडी पाठ में हिस्सा लेते श्रद्धालु।स्रोत ग्रामीण
नारनौल। नांगल सोडा में देवी मां अन्नपूर्णा नगरकोट धाम में सप्त चंडी पाठ यज्ञ किया गया। 9 दिन से मां के 9 स्वरूपों की पूजा की गई।
नांगल सोडा में नारनौल, नांगल चौधरी, कोटपूतली के विभिन्न हिस्सों समेत हरियाणा व दिल्ली से श्रद्धालु देवी मां के मंदिर में सप्त चंडी यज्ञ में भाग लेने पहुंचे। यहां पर पहले सभी ने गुरु मां से आशीर्वाद लिया। इसके बाद सर्व प्रथम सप्त चंडी पाठ मंत्रोच्चारण के साथ शुरू किया गया। सप्त चंडी यज्ञ में भाग लेने वाले यजमान में नरेश चौधरी नारनौल, सूरज अग्रवाल नारनौल, बिल्लू यादव तरुण कलर लैब, पवन यादव नारनौल, संजय सैनी नारनौल, राकेश यादव, शुभम यादव नारनौल, अजय कटारिया आदि मौजूद रहे।