फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रोफेसर की पुण्यतिथि पर किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। प्रोफेसर ओम प्रकाश यादव की 7वीं पुण्यतिथि पर रविवार को गांव मंढ़ाना के बस स्टैंड पर पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जामुन, अमलतास, स्नेक प्लांट, बरगद, पीपल, नीम, गुलमोहर एवं विभिन्न फलदार पौधों का वितरण किया गया। इसके साथ ही माता कालका मंदिर परिसर में त्रिवेणी, जामुन, अमलतास एवं गुलमोहर सहित विभिन्न पौधों का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर अनूप यादव रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में उदमीराम लोकेश प्रिंसिपल, अनिल प्रिंसिपल, ईश्वर सिंह पोस्ट मास्टर, हवा सिंह मास्टर, सतीश मास्टर, लोकेश मास्टर सहित पर्यावरण टीम के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें