फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संतोष मेमोरियल पुनर्वास और अनुसंधान केंद्र को मिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार

विज्ञापन
फोटो नंबर-17दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्राप्त करते संतोष मेमोरियल पुनर्वास और अनुसंधान केंद
विज्ञापन
नारनौल। दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज काॅलेज में विजन दिव्यांग फाउंडेशन और समान अवसर प्रकोष्ठ के संयुक्त प्रयास से एक दिवसीय सीआरई कार्यशाला का आयोजन किया गया। दिव्यांगजन के लिए शिक्षा में अवसर और चुनौतियां विषय पर कार्यशाला हुई। इस कार्यक्रम में नारनौल स्थित संतोष मेमोरियल पुनर्वास और अनुसंधान केंद्र को दिव्यांगजनों के शैक्षणिक और सामाजिक सशक्तिकरण में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली विश्वविद्यालय डीन डॉ. बलराम पाणि द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर हंसराज कालेज की प्राचार्या प्रो. डॉक्टर रमा, डीईपीडब्ल्यूडी के निदेशक डॉ. विनीत सिंघल और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। संतोष मेमोरियल पुनर्वास और अनुसंधान केंद्र के प्राचार्य डॉ. आरएन यादव ने बताया कि यह संस्था 2016 से नारनौल, हरियाणा में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए कार्यरत है।
उन्होंने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह पुरस्कार संस्था के निरंतर प्रयास और समर्पण का प्रमाण है। कार्यक्रम का समापन दिल्ली 18 पॉइंट दिव्यांगजन घोषणा के साथ हुआ। जिसमें 18 महत्वपूर्ण बिंदुओं की घोषणा की गई, जिसे सभी संबंधित सरकारी विभागों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें