फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है : डॉ. पूर्ण प्रभा

Wed, 23 Oct 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-21संस्कृत विभाग द्वारा विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम में मौजूद कॉलेज स्टाफ व विद्यार्
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में संस्कृत भाषा में संगणक एवं प्रौद्योगिकी का महत्व विषय पर संस्कृत विभाग द्वारा विस्तार व्याख्यान करवाया गया।
विज्ञापन

प्राचार्या डाॅ. पूर्ण प्रभा ने संस्कृत भाषा के विषय में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि संस्कृत भाषा बहुत ही प्राचीन व सभी भाषाओं की जननी है। प्रेस प्रवक्ता डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. देवेन्द्र केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के सहायक आचार्य रहे। जिन्होंने संस्कृत को और संगणक की भाषा को जोड़ने की अनेक विधियों के विषय में विस्तार से व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस मौके पर संयोजक और संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष ने संस्कृत भाषा के प्रचार एवं प्रसार करने के लिए सभी विद्याएं इसमें समाहित है। इस अवसर पर सीनियर प्रोफेसर डाॅ. मुकेश यादव, डॉ. सत्यपाल सुलोदिया, डॉ. संजय, डाॅ. सुधीर, डाॅ. योगेश, डाॅ. दिनेश, डाॅ. अनीश, डाॅ. सुनील व डाॅ. कपिल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें