महेंद्रगढ़। खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बाबा जयराम दास स्टेडियम पाली में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौलिक शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र मौजूद रहे।
संस्कार भारती स्कूल व बाबा जयराम दास स्टेडियम पाली के प्रांगण में विभिन्न लड़कों की खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, बॉलीवाल, रस्सा कसी, एथलेटिक्स प्रतियोगिता करवाई गई। नोडल अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी अलका के नेतृत्व में खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।
खेल प्रबंधन बादल पीटीआई हुई राजेश शर्मा झाड़ली ने बताया कि कबड्डी 19 आयुवर्ग लड़के संस्कार भारती प्रथम, सूरज स्कूल बुचौली द्वितीय रहा। 17 आयुवर्ग में संस्कार भारती पाली प्रथम, राजकीय स्कूल जाट द्वितीय रहा। 14 आयुवर्ग में आरपीएस प्रथम, मॉडर्न स्कूल महेंद्रगढ़ द्वितीय रहा। 11 आयुवर्ग में संस्कार भारती पाली प्रथम, नवज्ञान स्कूल कोथल कला द्वितीय रहा। फुटबॉल 19 आयुवर्ग में आरपीएस महेंद्रगढ़ प्रथम, रावमावि ढ़ाढोत द्वितीय रहा। 17 आयुवर्ग में आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ प्रथम, रावमावि ढ़ाढोत द्वितीय रहा। 14 आयुवर्ग में आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय जांजडि़यावास द्वितीय रहा।
बॉलीवाल 19 आयुवर्ग में आरपीएस महेंद्रगढ़ प्रथम, यदुवंशी स्कूल सतनाली द्वितीय रहा। 17 आयुवर्ग में आरपीएस महेंद्रगढ़ प्रथम, टैगोर स्कूल द्वितीय रहा। 14 आयु वर्ग में आरपीएस स्कूल प्रथम, टैगोर स्कूल द्वितीय रहा। खो-खो 19 आयुवर्ग में यदुवंशी स्कूल प्रथम, बीएस अकोदा द्वितीय रहा। रस्सा कसी 11 आयुवर्ग में सूरज स्कूल प्रथम, राव जयराम स्कूल द्वितीय रहा। 11 आयुवर्ग की 100 मीटर दौड़ हर्ष प्रथम, हिमांशु द्वितीय रहा। 19 आयुवर्ग में तीन हजार मीटर दौड़ पंकज राव जयराम स्कूल प्रथम, कल्पेश राव जयराम स्कूल द्वितीय रहा।
इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन सुदेश यादव, सरपंच देशराज फौजी, मेला कमेटी के प्रधान भंवर सिंह, एमडी संदीप राव, अनूप कोच सुभाष पीटीआई, सूरत कोच, राकेश डीपी, राजकुमार डीपी मौजूद रहे।