फोटो नंबर-03श्याम जागरण में यजमान को स्मृति चिन्ह भेंट करते मंडल के सदस्य। स्त्रोत-संस्था
नारनौल। श्री श्याम महायज्ञ आयोजन समिति द्वारा साप्ताहिक निशुल्क संकीर्तन शनिवार रात बाबा भोमिया मंदिर ग्राम पटीकरा में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम पंडित नारायण शास्त्री ने मुख्य यजमान पवन कुमार को सपरिवार पूजन करवाया गया।
गायक डाॅ. राहुल शर्मा ने मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे भजन सुना कर भक्तों को भावविभोर कर दिया, मास्टर शिवा ने त्रिलोकी को नाथ श्याम, सुदेश शर्मा ने ओम में सब समाया है, प्रवीण शर्मा ने मेरे श्याम मुझे राह दिखाओ, डॉ. सुभाष ने बाबा भोमिया का लग रहा दरबार भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। अंत में समिति द्वारा मुख्य यजमान को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वेद प्रकाश, हरि सिंह यादव व करण सिंह आदि मौजूद रहे।