नारनौल। अग्रवाल सभा ने रामलीला के सफल मंचन के लिए संजय गर्ग को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अग्रवाल सभा प्रधान प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि संजय गर्ग बहुत ही मेहनत और लगन शील व्यक्तित्व के धनी है, इसीलिए समस्त कार्यकारिणी ने इन पर विश्वास जताते हुए इनको इस कार्य के लिए मनोनीत किया था। इससे पूर्व भी संजय गर्ग ने अग्रवाल सभा भवन में चलने वाली अग्रसेन रसोई को भी नया रूप देने का कार्य किया था। जहां पर रोजाना 200 के लगभग जरूरतमंदों को भोजन करवाया जाता है। संजय गर्ग ने बताया कि हॉल में कुछ कार्य बाकी है, जिसको भी शीघ्र पूरा करवाया जाएगा। इस मौके पर रवि गर्ग, बद्री प्रसाद गर्ग, सूरज अग्रवाल, कृष्ण कंछल, प्रवीण बंसल व सुरेश चंद चौधरी आदि उपस्थित थे।