फोटो 31 संजय सैनी को नियुक्ति पत्र सौंपते। संगठन
नारनौल। राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने समाजसेवी संजय सैनी को सैनी समाज का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय सैनी सभा के प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सैनी ने समाज के मौजूद लोगों की सहमति पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपते हुए नियुक्ति पत्र दिया। सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय सैनी सभा के संगठन में काम करने वाले व जमीन से जुड़े लोगो को जिम्मेदारी दी जाएगी। संवाद