फोटो 2नांगल चौधरी में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मी।संवाद
नांगल चौधरी। विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को नांगल चौधरी में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय से अस्थायी बस स्टैंड तक रैली निकालकर नारेबाजी की। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान विक्रम ने कहा कि सफाई व्यवस्था में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है लेकिन सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखा रही। उन्होंने बताया कि कर्मचारी राज्यव्यापी हड़ताल का हिस्सा हैं और मांगें नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। रैली के बाद कर्मचारी विधायक मंजू चौधरी के कार्यालय पहुंचे। विधायक की अनुपस्थिति में उनकी पुत्रवधू को ज्ञापन सौंपकर मांगें विधायक तक पहुंचाने का आग्रह किया। संवाद