कनीना। कनीना मार्केट कमेटी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। जगह-जगह फैली गंदगी, पॉलीथिन और कूड़े के ढेर लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। नगर पालिका व कमेटी कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं और नागरिक व राहगीर गंदगी से परेशान हो रहे हें। समाजसेवी हरेंद्र शर्मा ने कहा कि कई स्थानों पर नालियां कूड़े से पूरी तरह भर चुकी हैं जिसके कारण गंदा पानी सड़कों तक पहुंच रहा है। भागमल, दीपक, मनोज कुमार, नरेश कुमार, मुकेश यादव, राजेंद्र कुमार शर्मा मंडी तथा देशराज यादव ने कहा कि यदि समय रहते सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो बरसात के मौसम में स्थिति गंभीर हो सकती है। संवाद