फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सफाई और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 11 तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई और दमकल विभाग के कर्मचारी तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। महेंद्रगढ़ व कनीना में सफाई व्यवस्था बदहाल है। राज्य स्तरीय कमेटी के आदेश पर हड़ताल 11 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। शहर के बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। बरसात में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा है। दमकल कर्मचारी प्रदीप कुमार ने बताया कि कर्मचारियों ने अप्रैल-मई में 38 दिन धरना दिया था। 13 मई को हरियाणा सरकार से वार्ता में 22 में से 17 मांगें मानी गई थीं, पर पत्र जारी नहीं हुआ। 5 अगस्त को यूनियन की बैठक बेनतीजा रही। इसके विरोध में 6 अगस्त से हड़ताल शुरू की गई। नगर पालिका के 59 सफाई व 16 दमकल कर्मचारी हड़ताल पर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें