फोटो संख्या:71- जिला मुख्यालय स्थापित करवाने को लेकर जनसंपर्क अभियान के तहत गांव बसई ग्रामीणों
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय स्थापित करवाने को लेकर संघर्ष कमेटी ने शनिवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर आंदोलन में भाग लेने का निमंत्रण दिया। संघर्ष कमेटी ने रविवार को गांव लावन, भगड़ाना, पालड़ी, सिसोठ, रिवासा, माजरा खुर्द व माजरा कलां गांव का दौरा कर ग्रामीणों को निमंत्रण दिया गया। जनसंपर्क अभियान के दौरान मंच संचालन समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कमेटी का पगड़ी व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही आंदोलन में भाग लेने का आश्वासन दिया।
समाजसेवी बलवान फौजी ने कहा कि वह महेंद्रगढ़ में बड़ा आंदोलन कर महेंद्रगढ़ में मुख्यालय स्थापित करने की मांग रखेंगे। लघु सचिवालय में 10 अगस्त से 15 अगस्त तक जिला मुख्यालय को लेकर धरना दिया जाएगा। अगर जिला मुख्यालय महेंद्रगढ़ बनता है तो प्रत्येक व्यक्ति को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान डॉ. धर्मवीर पायगा, रामनिवास पाटोदा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।