फोटो संख्या:73 सुरतागिरी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा सुनती महिलाए--स्राेत- आयोजक
महेंद्रगढ़। शहर के मोहल्ला ढाणी स्थित सुरतागिरी सनातन संन्यास-13 मंडी पंचदशनामी जूना अखाड़ा आश्रम में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा एवं शिवपुराण कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। राजकुमार सैनी और कृष्णा सैनी मुख्य यजमान के रूप में मौजूद रहे। पंडितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। कथा के दौरान नारायणपुर के कथावाचक साईंराम महाराज ने भगवान शिव और भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। साईंराम महाराज ने भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह का प्रसंग भी सुनाया। इस अवसर पर बाबा इतवार गिरी महाराज सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद