नारनौल। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने संगठन को मजबूत करने के लिए संदीप नूनीवाला को पुनः महेंद्रगढ़ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही जगमोहन गर्ग को जिला महासचिव और सुमित अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में वृंदावन में आयोजित प्रदेशस्तरीय अधिवेशन व द्विवार्षिक चुनाव के दौरान पुरानी कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। इसके बाद नई टीम का गठन शुरू किया गया है। नियुक्ति पर संदीप नूनीवाला, जगमोहन गर्ग और सुमित अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता, सेवा और विकास की भावना को आगे बढ़ाते हुए समाज को और मजबूत बनाया जाएगा। संवाद