फोटो संख्या:72- गांव रसुलपुर में टीबी की जांच करते स्वास्थ्य कर्मचारी--स्रोत- विभाग
कनीना। गांव रसूलपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पंचायत घर में विशेष टीबी जांच और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। डॉ. रेणु वर्मा के निर्देशानुसार शिविर में 139 ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 19 संभावित टीबी मरीजों के बलगम के नमूने जांच के लिए उप नागरिक अस्पताल भेजे गए। साथ ही सभी का रक्तचाप, हीमोग्लोबिन और शुगर की जांच की गई और आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। एएनएम राजेश देवी और सविता ने गर्भवती महिलाओं से स्वास्थ्य केंद्र में पंजीकरण कराने और लिंगानुपात सुधार अभियान में सहयोग करने की अपील की। संवाद