फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मिठाई गोदाम से खोया, रसगुल्ला व गुलाब जामुन के लिए सैंपल

Fri, 01 Mar 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को मिठाई गोदाम पर निरीक्षण कर मिठाई के सैंपल भरे। टीम ने सूचना के आधार पर चामधेड़ा रोड स्थित मिठाई गोदाम में निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डॉ. राजेश ने गोदाम से करीब 400 किलोग्राम खोया, 300 किलोग्राम रसगुल्ला व 300 किलोग्राम गुलाब जामुन के सैंपल लिए गए। इस दौरान गोदाम संचालक ने अपना एफएसएसएआई लाइसेंस दिखाया जो कि वैध मिला। सैंपल को मौके पर ही सील किया गया। सभी सैंपल को प्रशिक्षण के लिए लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम से एएसआई सचिन कुमार, कर्मपाल, सुनील व खाद्य सुरक्षा टीम के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें