फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल से 200 विद्यार्थियों और स्टॉफ के लिए सैंपल

विज्ञापन
स्कूल में बच्चों के सैंपल लेती स्वास्थ विभाग की टीम । संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
गांव शोभापुर के निजी स्कूल की छात्रा के कोरोना संक्रमित होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को स्कूल पहुंचकर 300 विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ के सैंपल लिए। इनकी रिपोर्ट बुधवार तक आने की संभावना है। बता दें कि 3 दिसंबर को मोबाइल सैंपल टीमें गांव शोभापुर के एक निजी स्कूल में पहुंची थी। उस दौरान टीम इंचार्ज सुदेश के नेतृत्व में 130 विद्यार्थियों के सैंपल लिए गए थे। रविवार की शाम को आई जांच रिपोर्ट में स्कूल की 13 वर्षीय छात्रा को कोरोना संक्रमित पाया गया था। छात्रा राजस्थान के अलवर जिले के गांव डुमरोली की है। छात्रा के संक्रमित आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग के लिए एक टीम गठित की थी, जो मंगलवार को स्कूल में पहुंची। इस दौरान टीम ने 200 विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों के सैंपल लिए। जिनकी रिपोर्ट बुधवार तक आने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें