फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समाधान शिविर... 25 शिकायतें आईं, अधिकतर का मौके पर ही समाधान

Tue, 25 Jun 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। एसडीएम संजीव कुमार ने सोमवार को समाधान शिविर में 25 लोगों की शिकायतें सुनीं। इनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया व अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज कर जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सरकार के निर्देशानुसार चल रहे समाधान शिविर में अब प्रतिदिन 9 से 11 बजे तक उप मंडल स्तर पर इसी जगह समाधान शिविर लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन शिविरों में पुलिस, राजस्व, नगर परिषद, समाज कल्याण आदि जन कल्याण की योजनाएं लागू करने वाले विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। अब प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां दूर करने के लिए सुनवाई जिला और उपमंडल स्तर पर हो सकेगी।
इन शिविरों में जमीन की रजिस्ट्री, एनओसी, राशन कार्ड बनवाने, राशन वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसे बुढ़ापा पेंशन, दिव्यांग व विधवा पेंशन से संबंधित मामलों की सुनवाई भी होगी। इस मौके पर एसईपीओ मोहनलाल, एसईपीओ प्रवीण कुमार, जिला समाज कल्याण विभाग से प्रदीप, जिला कल्याण विभाग से ममता, पशुपालन विभाग से कुलदीप शर्मा, आशुलिपिक ब्रह्मानंद, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से प्रवीण यादव, क्रीड विभाग से अनिता सैनी व रवि तंवर के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें