फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाछोद में नीट टॉपर तनिष्का समेत सलोनी, पीयूष और आदित्य सम्मानित

विज्ञापन
Saloni, Piyush and Aditya honored with NEET topper Tanishka in Bachhod - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। नीट-2022 यूजी की ऑल इंडिया टॉपर तनिष्का यादव का गांव पहुंचने पर शनिवार को जोरदार स्वागत किया गया। गांव बाछोद में आयोजित सम्मान समारोह में तनिष्का, नीट में सफल गांव की ही सलोनी पीयूष और आदित्य को ग्रामीणों ने पगड़ी पहना कर और शाल ओढ़ाकर सम्मनित किया। कार्यक्रम में सामाजिक न्यायिक एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव पहुंचने वाले थे लेकिन भाजपा की आवश्यक बैठक होने के कारण नहीं पहुंच पाए। राज्य मंत्री ने अपनी तरफ से तनिष्का को एक लाख, सलोनी, पीयूष और आदित्य को 21-21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

नीट में गांव बाछोद की बेटी तनिष्का यादव ने 720 में से 715 अंक लेकर पूरे देश में टॉप किया है। वह शनिवार को अपने माता पिता के साथ कोटा से बाछोद पहुंची। उसे नेशनल हाईवे 11 से गांव बाछोद तक खुली जीप में बैठाकर ले आया गया। गांव पहुंचने पर युवा, बुजुर्ग, महिलाएं तथा बच्चे उसका स्वागत करने के लिए उमड़ पड़े। सभी रोड के किनारे माला लिए खड़े थे। ग्रामीणों ने तनिष्का का फूलमालाओं से स्वागत किया तथा उसे आशीर्वाद दिया। इस मौके पर ग्रामीणों ने खुशी में आतिशबाजी भी की। ग्रामीण गांव की बेटी की सफलता पर गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।
गांव स्थित मैरिज पैलेस में ग्रामीणों की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में नीट में सफल टॉपर तनिष्का, नीट में सफल गांव की सलोनी, पीयूष और आदित्य को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, सेवानिवृत्त डिप्टी डीईओ राजेंद्र सिंह यादव, कनीना नगर परिषद के चेयरमैन सतीश जेलदार आदि ने होनहारों को सम्मानित कर उन्हें बधाई दी। गांव बाछोद की पंचायत एवं बुजुर्गों ने, गांव गढ़ी रूथल की पंचायत, टाइगर क्लब, यादवसभा झज्जर, निजी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन तथा संचालकों ने होनहारों को सम्मानित किया। इस मौके पर तनिष्का के दादा रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट राम अवतार यादव, दादी रेशमी देवी, ताऊ सुरेश कुमार, रमेश कुमार, पिता कृष्ण कुमार तथा माता सरित यादव ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

-
लगन और मेहनत से पढ़ाई करने पर मिलती है सफलता
इस मौके पर तनिष्का ने गांव के विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया। कहा कि आज का दौर प्रतिस्पर्धा योगित का हैं। ऐसे में शॉर्टकट नहीं चलता। अगर आपको सफलता प्राप्त करनी है तो उसके लिए नियमित पढ़ाई करनी होगी। खुद पर भरोसा रखना होगा। उन्होंने बताया कि स्कूल एवं कोचिंग में जो पढ़ाया जाता है उसको घर जाकर अवश्य पढ़ना चाहिए। इसके अतिरिक्त पढ़ने की कोई आवश्यकता नहीं।
सबने बढ़ाया होनहारों का हौसला
शिक्षा के क्षेत्र में महेंद्रगढ़ लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी वर्ष सीबीएसई 12वीं की छात्रा अंजली पूरे भारत में टॉप किया था और नीट में तनिष्का यादव ने टॉप किया। क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात है।- राव अभय सिंह, विधायक, नांगल चौधरी।
-
महेंद्रगढ़ शिक्षा का हब है। एनटीएसई का स्तर यूपीएससी के बराबर ही है जिसमें सफल 200 में से 115 बच्चे महेंद्रगढ़ के होते हैं। अब नीट में भी लगभग जिले से 150 बच्चों ने सफलता पाई है। इनमें तनिष्का ने तो देश में नाम चमका कर रख दिया है।- राव बहादुर सिंह, पूर्व विधायक
-
मिर्जापुर की मिट्टी को नमन करता हूं कि एक गांव से चार-चार बच्चों ने नीट में सफलता पाई। अब यहां की प्रतिभा बाहर आ रही है। बड़े-बड़े इंस्टीट्यूट में महेंद्रगढ़ के बच्चे, आईआईटी, नीट आदि की पढ़ाई कर रहे हैं, जो गर्व की बात है।- राव नरेंद्र पूर्व स्वास्थ्य मंत्री
-
जिले से 130 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक लेकर नीट में सफलता पाई है। इसके अलावा 550 से 600 अंक के बीच काफी बच्चे सफल हुए हैं। तनिष्का ने तो इतिहास रच दिया है। यह तय है जिसके मां बाप ईमानदारी से काम करते हैं उसके बच्चे अवश्य सफल होते हैं।- राजेंद्र सिंह यादव, सेवानिवृत्त डिप्टी डीईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें