टींकू सैनी को सम्मानित करते सैनी सभा के सदस्य।
नारनौल। शहर की अग्रणी संस्था सैनी सभा नारनौल द्वारा सभा कार्यालय में सामाजिक कार्यों में पहचान बनाने वाले युवा साथी ग्रुप हरियाणा के सचिव टिंकू सैनी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। सभा के प्रधान बिशन कुमार सैनी ने बताया कि टिंकू सैनी ने समाज का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि जिले से टिंकू सैनी को रक्तदान शिविर, जरूरतमंद लोगों की सहायता करने व खेलों को बढ़ावा देने आदि कार्यों के लिए राष्ट्रीय अवार्ड के लिए चुना गया। हर वर्ष उनकी टीम कैंपों के माध्यम से 2500 यूनिट ब्लड एकत्रित करके जिला ब्लड बैंक में जमा करवाती है। इस मौके पर सैनी सभा के महासचिव निहाल सैनी, कोषाध्यक्ष बलवंत सैनी कार्यकारिणी सदस्य मदन लाल सैनी, गौतम सैनी, संजय सैनी व राकेश सैनी आदि मौजूद रहे।