फोटो नंबर-35बैठक में मौजूद सैनी सभा सदस्य।संवाद
नारनौल। विधानसभा चुनाव में टिकटों को लेकर घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब नारनौल में सैनी समाज ने राष्ट्रीय पार्टियों से टिकट देने की मांग की है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो वह निर्दलीय प्रत्याशी उतारेंगे। इसको लेकर सैनी समाज ने सोमवार को प्रेस वार्ता की।
प्रधान बिशन सैनी ने कहा कि नारनौल सैनी बाहुल्य होने के बाद भी समाज के लोगों को राष्ट्रीय पार्टियों की तरफ से टिकट नहीं दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई राष्ट्रीय पार्टी सैनी समाज के लोगों को टिकट नहीं देती है तो समाज की ओर से एक निर्दलीय प्रत्याशी खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी 36 बिरादरी से बातचीत की जाएगी और सर्वसम्मति से किसी एक प्रत्याशी को मैदान में उतारा जाएगा।