मंडी अटेली। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने सैदपुर गांव में विकास की 16 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत गांव के मुख्य द्वार का रिबन काटकर उद्घाटन करने से हुई। मंत्री ने सैदपुर से उनिंदा और बेगपुर से बिहाली तक के रास्तों सहित विभिन्न संपर्क मार्गों का उद्घाटन किया। इसके अलावा जिम हॉल, ग्राम सचिवालय का टीन शेड, श्मशान घाट की चहारदीवारी, पानी की टंकी, बीसी चौपाल और स्कूल के गेट व बरामदे को ग्रामीणों को समर्पित किया।उन्होंने दो नए रास्तों, पेयजल पाइपलाइन और स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्यों की आधारशिला भी रखी। संवाद