फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बॉक्सिंग के 46 किलो भारवर्ग में नॉर्थ जोन-बी के साहिल ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
फोटो संख्या:60- सीबीएसई नेशनल बॉ​क्सिंग चैंपियन​शिप में खेल  का आन्नद लेते दर्शक--स्रोत -स्वयं
विज्ञापन
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव ककराला के एक निजी शिक्षण संस्थान में वीरवार से चार दिवसीय नेशनल सीबीएसई बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन रिंग नंबर एक में 44 से 46 किलो भार वर्ग के अंडर-17 आयु वर्ग के मुकाबले में नार्थ जोन-बी के खिलाड़ी साहिल ने फाॅर ईस्ट जोन के खिलाड़ी अर्थव जिंदल को हराया। इसी भार वर्ग ईस्ट जोन बी के शक्ति यादव ने आशुतोष को हराया। वहीं बाउट 3, 4, 5, 6 में तनिष, अर्पित कुमार, कौशल यादव ने मुकाबले जीते। रिंग नंबर दो में हुए 42 किलो भारवर्ग अंडर- 17 बालिका वर्ग के मुकाबले की शुरुआत नोर्थ जोन बी की हिंद देवी व महक के बीच हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भीम अवार्डी व एशियन मेडलिस्ट उप निदेशक सतबीर सिहं व सुषमा यादव, प्रथम भीम अवाॅर्डी हरियाणा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में विदेशी टीमों सहित पूरे भारत वर्ष से सीबीएसई के 9 जोन से 925 खिलाड़ियों ने अपना नामांकन करवाया है। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक, गुलशन कुमार, एसडी स्कूल के चेयरमैन जगदेव यादव ने मां सरस्वती का पूजन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सतबीर सिंह व सुषमा यादव ने ध्जारोहण किया।
भीम अवाॅर्डी सुषमा यादव ने कहा कि हार-जीत खेल के अभिन्न अंग हैं। हार से खिलाड़ियों को निराश न होकर नए उत्साह से आगे बढ़ना चाहिए। वहीं भीम अवाॅर्डी सतबीर सिंह ने सीबीएसई बोर्ड द्वारा इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए संस्थान का चयन करने के लिए बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल की टीमों ने हरियाणवी लोकगीत, नृत्य, देशभक्ति गीत, नाटक की सराहनीय प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पूनम शास्त्री सरपंच भड़फ, नीलम सरपंच ककराला, मुख्याध्यापक बनवारी लाल, कैप्टन बिरेंद्र सिंह, पवन यादव, रवि कुमार, अमरजीत भड़फ, रमेश सोनी, रत्न सिंह, मनोज फौजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें