फोटो संख्या:59- कनीना में एसडीएम अमित कुमार से मिलते सफाई कर्मचारी--संवाद
कनीना। सफाई कर्मचारियों ने बीडीपीओ कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना देकर 5 महीने का बकाया वेतन देने की मांग की। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने एसडीएम अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा।
सफाई कर्मचारियों यूनियन के प्रधान सत्यवान ने बताया कि कर्मियों का पिछले 5 महीने से वेतन न मिलने के कारण वीरवार को 96 गांवों के सफाई कर्मी खंड कार्यालय पहुंचे तथा सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने बताया कि गांव का सबसे गंदा कार्य हम करते हैं लेकिन इसके बावजूद भी हमें समय पर वेतन नहीं दिया जाता। इसको लेकर 10 दिन पहले खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी से मिले थे और अपना वेतन देने की गुहार लगाई थी। इस पर बीडीपीओ कनीना ने आश्वासन दिया था कि बजट आ गया है 5 दिन के अंदर आपकी तनख्वाह आपके खाते में चली जाएगी। बताया कि सिर्फ एक महीने का वेतन हमारे खाते में आया है बाकी चार महीने का वेतन आज भी नहीं मिला है।