फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का हुआ आयोजन

Tue, 24 Sep 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के अंतर्गत भारत सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को स्वच्छता कर्मियों के लिए सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 80 से अधिक स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई व स्वास्थ्य केंद्र के साझा प्रयासों से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में शामिल सफाई कर्मियों से मुलाकात करने पहुंचे विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि यह आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में कार्यरत विभिन्न सफाई कर्मियों न अन्य सहयोगियों की स्वास्थ्य जांच हेतु महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

समकुलपति प्रो. सुषमा यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्वच्छता व सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए यह आयोजन एक उल्लेखनीय प्रयास है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के माध्यम से विश्वविद्यालय में कार्यरत विभिन्न सफाई कर्मी व अन्य सहयाेगी कर्मचारियों ने विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य से संबंधी जांच कराई गई और जांच के आधार आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया।
विश्वविद्यालय की चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिना यादव ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से विश्वविद्यालय में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श उपलब्ध करवाया गया। इस दौरान संयोजक डॉ. प्रदीप, डॉ. नीलम, डॉ. युद्धवीर, डॉ. मुकेश, क्षितिज, विकास शर्मा, कर्ण, कोमल, प्रिया ने सक्रिय योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें