नारनौल। हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा की बैठक मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में प्रधान सुरेश कुमार नंगली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसका संचालन ब्लॉक प्रधान मनोज कुमार ने किया। बैठक में उपस्थित चौकीदारों को अपनी मांगों को लेकर आगे की रुपरेखा बनाई। कृष्ण कुमार ने बताया कि जल्द ही संगठन अपनी मांगों को लेकर सरकार व प्रशासन को अवगत करवाएगा। बैठक में महेंद्रगढ़ ब्लाक प्रधान वेदप्रकाश, लालचंद, अशोक कुमार, मनोहर लाल, मलखान, होशियार सिंह, बीर सिंह व पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।