फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हिमालयन नाइट्स ऑफ इंडिया टीम के धावकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। सबसे ज्यादा समय तक नॉन स्टॉप रिले रन कर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली हिमालयन नाइट्स ऑफ इंडिया टीम के धावकों ललित यादव, करण सैनी और केशव चौहान के सम्मान में प्रजा भलाई संगठन के तत्वावधान में उनके पैतृक गांव कांटी में समारोह किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने टीम के उपनेता ललित यादव, करण सैनी तथा केशव चौहान को फूल मालाएं पहनाकर स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और नकद इनाम देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने धावकों के माता-पिता का भी शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन

अतरलाल ने कहा कि हिमालयन नाइट्स ऑफ इंडिया टीम ने 960 घंटे में 9500 किलोमीटर नॉन स्टाप की दूरी तय कर इतिहास रच कर न केवल अपने माता-पिता गांव व जिले का बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। बीस सदस्यीय टीम में चार धावक जिसमें तीन कांटी से तथा 1 राकेश चौहान महासर गांव से होना हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने गत 10 नवंबर को चंडीगढ़ में टीम को झंडी दिखाकर रवाना किया था। उक्त टीम ने 960 घंटो लगातार दौड़ कर 9500 किलोमीटर की दूरी तय की। उन्होंने राज्य सरकार तथा जिला उपायुक्त से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में धावकों को सम्मानित करने तथा राज्य व प्रशासन की तरफ से उनकी आर्थिक मदद करने की भी मांग की। टीम के उप नेता ललित यादव ने कहा कि टीम हिमालयन नाइटस ने यूरोपीय देशों द्वारा स्थापित विश्व की सबसे लंबी रिले दौड़ 7767 किलोमीटर का रिकार्ड तोड़ा है। टीम का लक्ष्य डिप्रेशन के प्रति लोगों को जागरूक करना भी रहा। इस अवसर पर भाग सिंह, कैलाश, मनीराम, मुरारी, लक्ष्मण, कृष्ण यादव, मदनलाल यादव, दलीप सिंह, हितेश, छतर सिंह, राजकुमार सैनी, शिवचरण यादव, आनंद प्रकाश, रमेश कुमार व सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें