फोटो 16 मंदिर में रुद्राभिषेक करते मुख्य यजमान व अन्य। स्रोत: पाठक
नारनौल। गुरु पूर्णिमा पर भगवान शंकर के रुद्राभिषेक का कार्यक्रम रेवाड़ी रोड स्थित श्री औघड़नाथ शिवालय मोडावाला मंदिर में बुधवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य यजमान त्रिलोकचंद शर्मा सपरिवार रहे। डॉ. राहुल शर्मा ने बताया कि आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री, अंकित शास्त्री व अमित शास्त्री ने मुख्य यजमान से विधिवत पूजन व रुद्राभिषेक करवाया। इस अवसर पर भगवान औघड़नाथ का बड़ा ही सुंदर श्रृंगार सजाया गया व भोग लगाया गया। संवाद