फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गोशाला रोड पर होली बनाने को लेकर हंगामा

Thu, 13 Mar 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- गोशाला रोड पर होली पूजन को लेकर दुकानदार व मोहल्लावासियों में होती  कहासुनी --स
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के गोशाला रोड पर होली की जगह निर्धारित करने को लेकर कृष्णा कालोनीवासियों व दुकानदारों में दो घंटे जमकर हंगामा हुआ। हर वर्ष कृष्णा कॉलोनी के लोग गोशाला रोड पर निर्धारित स्थान पर ईंधन डालकर होली बनाते हैं, लेकिन इस बार एक मकान का काम चल रहा था। मकान का लिंटर डालने के लिए काठ बी बल्लियां लगाई हुई थी। जब काॅलोनी के लोग होली बनाने लगे तो मकान मालिक ने काठ की बल्लियों में आग लगने का हवाला देते हुए स्थान बदलने को कहा। होली का स्थान बदलने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। मकान मालिक व आसपास के दुकानदारों व कॉलोनीवासी लोगों की भीड़ जुट गई। दो घंटे चले हंगामे के बाद पुराने स्थान पर ही होलिका बनाई गई। होलिका बनाते ही महिलाओं की टोलियों ने पूजन भी आरंभ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें