महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मंगलवार को चार दिवसीय रुबिकॉन बार्कले प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 05 से 08 मार्च तक चलने वाले इस चार दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को समकालीन व्यापार परिदृश्य में कार्य करने के लिए आवश्यक कौशल संपन्न बनाना है।
विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रमुख रूप से स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी व व्यवसाय एवं प्रबंधन अध्ययन के 300 से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करना है। विश्वविद्यालय में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रुबिकॉन से अरुनीस रावत, अनुभव शर्मा, दिगंबर सिंह और मनीष पांडेय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित हैं। मंगलवार को सभी विशेषज्ञों का स्वागत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार द्वारा किया गया। प्रो. आकाश सक्सेना ने बताया कि रुबिकॉन बार्कले प्रशिक्षण कार्यक्रम में विविध वर्कशॉप, सेमिनार, और इंटरैक्टिव सत्रों का आयोजन किया जाता है। जिसके माध्यम से प्रतिभागियों में रचनात्मकता, समस्या समाधान क्षमता, और उद्यमिता को पोषित करने में मदद मिलती है। इस कार्यक्रम के समन्वय का कार्य विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के डॉ. अमित कुमार, डॉ. भूषण कुमार आदि मौजूद रहे।