सतनाली। शातिर ठग ने मांडोला निवासी एक व्यक्ति को झांसे में लेकर 54,100 रुपये की चपत लगा दी। सतनाली पुलिस को दी शिकायत में मांडोला निवासी अंकित ने बताया कि उसकी वंडर सीमेंट की एजेंसी है तथा उसके पास 20 नवंबर को उसको एक फोन आया जिसने बताया कि वह नारनौल के राजकीय स्कूल से अनिल बोल रहा है। उसे 100 बैग सीमेंट चाहिए, जिसके लिए उसके खाते में पेंमेट डाल दूंगा और उसे उसका खाता नंबर बता दो जो उसने अकांउट नंबर दे दिए तथा चैक की फोटो भेज दी। इसके बाद उठ ने अकाउंट में 100 रुपये आने का मैसेज डाल दिया। उसके बाद उसने उसके पास 34 हजार रुपये आने का मैसेज छोड़ दिया। फिर 60 हजार रुपये का मैसेज डाल दिया और फिर उसने कहा कि छह हजार डालने थे जो गलती से 60 हजार रुपये डल गये और उसे उसको 54 हजार वापिस कर दो। तब उसने 54 हजार रुपये उसके वापिस कर दिये तथा 100 रुपये पहले ही वापिस कर दिये थे। उसके बाद उसने फोन नहीं उठाया। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ 54100 रुपये का धोखाधड़ी करके उसके खाते में डलवा लिए। पीड़ित की शिकायत पर सतनाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।