फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डेबिट कार्ड बदलकर लगाई 37300 रुपये की चपत

Fri, 08 Mar 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आरोपी ने सिनेमा रोड एसबीआई डेबिट कार्ड बदलकर 37 हजार 300 रुपये निकाल लिए। पुलिस को दी शिकायत में गांव कादमा हाल आबाद मोहल्ला चौक निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि वह आर्मी से सेवानिवृत है। वह 4 मार्च को सिनेमा रोड एसबीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए गया था। रुपये निकालते समय एटीएम से रुपये नहीं निकले तो उसके बाद एक व्यक्ति बाहर से आया। उसने कहा कि उसने कहा इस एटीएम मशीन में पैसे नहीं है दूसरी मशीन से निकाल लो।
विज्ञापन

उसने उस समय उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और मेरे को पता भी नही चला। उसके बाद करीब शाम 7 बजे उसके फोन पर मैसेज आया कि 31500 रुपये आपके खाते से डेबिट हुए है। उसके बाद करीब 15 मिनट के बाद 5800 रुपये और खाते से डेबिट हुए और मेरे खाते से कट गए। उसने अपने खाते को कस्टमर केयर से फोन करके फ्रिज करवा दिया और उसके बाद सुबह जब वह बैंक में गया तो उसने सीसीटीव फुटेज देखी तो उसी आदमी ने मेरा एटीएम कार्ड बदला है। उसके खाते से करीब 37 हजार 300 सौ रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें