नारनौल। अटेली की नई अनाज मंडी में एक दुकान से 3,70,000 रुपये चोरी हो गए। पुलिस शिकायत में अटेली के वार्ड नंबर 4 निवासी पूर्ण मल ने बताया कि उसकी दुकान अटेली की नई अनाज मंडी में है। वह शनिवार सुबह करीब 6 बजे दुकान पर गया। इसके करीब आधे घंटे बाद वह शटर को थोड़ा नीचे कर घूमने के लिए चला गया। इसके करीब 1 घंटे बाद घूम कर वापस दुकान पर आ गया और बाहर ही बैठ गया।
उसका बड़ा भाई ओमप्रकाश करीब 8 बजे दुकान पर आया तो उसने गद्दी पर रेजगारी बिखरी पड़ी देखी। इसके बाद अलमारी देखी तो वह खुली पड़ी हुई थी। उन्होंने शिकायत में बताया कि अलमारी में 370,000 रुपये गायब मिले। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात चोर पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।