फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे ग्रुप डी में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच युवकों से 28 लाख रुपये हड़पे

Sat, 09 Mar 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रेलवे ग्रुप डी में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवकों से नौकरी के नाम पर 28 लाख रुपये हड़प लिये। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में नांगल चौधरी के बामनवास निवासी अशोक, विष्णु दत्त व रिंकू यादव बताया कि उनकी कैलाश नगर निवासी महेश, बलबीर और सिंघाना निवासी गणेश शर्मा से जान पहचान है। 17 सितंबर 2022 को उपरोक्त आरोपी महेश ने अशोक से रेलवे ग्रुप डी में नौकरी लगवाने के नाम पर 5 लाख रुपये मांगे, जिस पर पीड़ित ने अपने चाचा से उधार लेकर दे दिए। उसी दिन विष्णुदत्त से 6 लाख व रिंकू यादव से 5 लाख रुपये आरोपी महेश शर्मा ने नकद रेलवे ग्रुप डी में नौकरी लगवाने के नाम पर लिए। इसके अलावा खेतड़ी के सिहोर निवासी पंकज 6 लाख रुपये व नीम का थाना के माकड़ी निवासी अंकित से 6 लाख रुपये नौकरी के नाम पर लिए। पुलिस शिकायत में बताया कि यह रुपये संजय के सामने आरोपी महेश शर्मा को दिए थे। उसने आश्वासन दिया था कि रेलवे के डी ग्रुप में नही लगे तो तुम्हारे पैसे संजय के सामने ही वापस दे दिए जाएंगे।
पुलिस शिकायत में बताया कि आरोपी महेश व उसका बड़ा भाई बलबीर व उसका भतीजा गणेश ने एक गिरोह बनाया हुआ है और बेरोजगार बच्चों से नौकरी के नाम पर पैसे लेने का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर 2022 को महेश शर्मा के कहने पर अशोक व विष्णुदत्त को उसके भतीजे गणेश ने रेलवे ग्रुप डी में लगाने के लिए दिल्ली महिपाल पुरा होटल एटलस में बुलाया। उसके बाद गणेश के कहने पर हम दूसरे होटल में लक्ष्मी पैलेस महिपाल पुरा में रुके और वहां पर फर्जी तरीके से एग्जाम दिलवाया। 2 अक्तूबर 2022 को महेश ने रिंकू यादव को दिल्ली महिपाल पुरा बुलाया और उसका भी फर्जी तरीके से एग्जाम दिलवा दिया। इसी तरह पंकज व अंकित को अपने साथ दिल्ली एग्जाम दिलाने के लिए ले गया। लेकिन इसके बाद न तो उन्हें कोई नौकरी मिली और न ही रुपये वापिस दिए गए। उनके अलावा अन्य युवकों से भी नौकरी के नाम पर रुपये ऐंठ रखे हैं। पुलिस शिकायत में बताया कि आरोपी अब रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें