फोटो नंबर-01अवैध खनन तथा खनिज के अवैध परिवहन की जांच करती पुलिस। स्रोत-प्रशासन
नारनौल। जिले में अवैध खनन और खनिज के अवैध परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है। जिला खनन इंजीनियर डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि तीन दिन में टीम ने 300 वाहनों की जांच की। इस दौरान बजरी, रोड़ी व मिट्टी की अवैध खनन तथा अवैध तरीके से परिवहन करते पकड़े गए चार वाहनों पर 12.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इससे पहले पकड़े गए दो वाहनों से 7.34 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया था। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य खनन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और अवैध खनन को समाप्त करना है।