फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भारत को जानो प्रश्नमंच में आरपीएस स्कूल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भारत विकास परिषद शाखा की ओर से बुधवार को एक निजी स्कूल में ‘भारत को जानो’ प्रश्नमंच प्रतियोगिता के दूसरे चरण का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि डॉ. पवित्रा राव ने विद्यार्थियों को भारत की गौरवशाली परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। परिषद के क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव महेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर दो वर्गों में हुई। जूनियर वर्ग में आरपीएस स्कूल प्रथम, बीआर ज्ञानदीप स्कूल सुरजनवास द्वितीय और सूरज स्कूल तृतीय रहा। वहीं सीनियर वर्ग में आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ ने प्रथम, बीआर ज्ञानदीप स्कूल सुरजनवास ने द्वितीय, मॉडर्न स्कूल महेंद्रगढ़ ने तृतीय और राव जयराम स्कूल बेरी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें