फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बैडमिंटन के 19 आयुवर्ग की लड़कियों में आरपीएस महेंद्रगढ़ प्रथम

Mon, 09 Oct 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
आरपीएस स्कूल में विजेता ​​खिलाड़ी स्टाफ के साथ। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। आरपीएस विद्यालय में रविवार को इंटर आरपीएस फुटबॉल व बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्यातिथि जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरपीएस ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने की। बैडमिंटन के 19 आयुवर्ग की लड़कियों में आरपीएस महेंद्रगढ़ ने बाजी मारी।
खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बच्चों को खेलों के महत्व से अवगत करवाते हुए उन्हें सरकार द्वारा खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में बताया। ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ आज खेलों में भी भविष्य संवारने के अनेक अवसर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

ग्रुप के सीईओ इंजी. मनीष राव ने भी सभी विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलों से तन-मन भी स्वस्थ रहता है। प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने महेंद्रगढ़ पहुंचे प्रदेशभर के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आरपीएस आज खेलों में भी प्रतिभाओं को तरासने का काम कर रहा है।
खेल एचओडी राजकुमार यादव ने बताया कि अंडर 16 आयुवर्ग में लड़कियों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ प्रथम, रोहतक द्वितीय, हांसी तृतीय रहा। इसी आयु वर्ग की लड़कों की प्रतियोगिता में आरपीएस महेंद्रगढ़ प्रथम, रोहतक द्वितीय, हांसी तृतीय रहा। इस प्रतियोगिता के 16 आयुवर्ग में बेस्ट परफॉर्मेंर लड़कियों में मेधा और लड़कों में सिद्धार्थ रहे।
विज्ञापन

बैडमिंटन के 19 आयुवर्ग की लड़कियों में आरपीएस महेंद्रगढ़ प्रथम, रोहतक द्वितीय, हांसी तृतीय रहा। इसी वर्ग में लड़कों में आरपीएस महेंद्रगढ़ प्रथम, करनाल द्वितीय, रोहतक तृतीय रहा। लड़कियों में सानिया और लड़कों में नवनीत बेस्ट परफॉर्मर रहे। उधर, फुटबॉल प्रतियोगिता में भी महेंद्रगढ़ प्रथम, धारूहेड़ा द्वितीय और रेवाड़ी और बहरोड़ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें