फोटो 01 समारोह में उपस्थित क्लब की महिला सदस्य। स्रोत: क्लब
नारनौल। रोटरी क्लब सिटी एवं बेलाज की ओर से संयुक्त रूप से दिवाली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं सिंघानिया यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. मनोज कुमार रहे। उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोटरी क्लब का मूल मंत्र स्वयं से पहले समाज की सेवा करना है। दिवाली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश देता है। क्लब सिटी के प्रधान गोपाल मित्तल और बेलाज की प्रधान डॉ. उषा यादव ने कहा कि दिवाली खुशियों, सकारात्मकता और एकता का पर्व है। समारोह में पंजाब से आए कलाकारों के साथ सदस्यों ने पंजाबी गीतों पर भंगड़ा किया और जमकर मस्ती की। संवाद